Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Happy Teacher day 2020 , शिक्षक दिवस 2020, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मदिन, 5 सितंबर

सभी दर्शकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

शिक्षक दिवस 2020: शिक्षक दिवस, यह दिन सभी स्टूडेंट व शिक्षकों के लिए बहुत खास दिन होता है। एक शिक्षक ही विद्यार्थी को देश का सबसे अच्छा नागरिक बना सकता है । हमारे देश में शिक्षक को गुरु मानकर उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं हम शिक्षक दिवस को प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाते हैं, जैसा कि हम जानते हैं कि 5 सितंबर को ही हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति और प्रथम भारत रत्न प्राप्त करता सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन हुआ था।             


क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस ? शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मैं आगे चलके एक महान शिक्षक बने। उसके साथ-साथ भारत के पहले उपराष्ट्रपति कार्यकाल (1952 से 1962) व भारत के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल (1962 से 1967) और राधाकृष्णन को 1954 में प्रथम भारत रत्न से नवाजा गया था ।


शिक्षक दिवस मनाने के पीछे की कहानी                    जब डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने तो जो कुछ छात्र व मित्र उनके पास पहुंचे और उन्होंने उनका जन्मदिन बनाने की अनुमति मांगी तो उत्तर दिया कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने की वजाय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाय तो यह मेरे लिए गौरवपूर्ण सौभाग्य होगा तभी से राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाते आ रहे हैं।

क्या होता है शिक्षक दिवस पर ? 
  भारत में शिक्षक दिवस पर सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और शिक्षकों का सम्मान किया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है व राष्ट्रीय स्तर पर भी उन शिक्षकों का सम्मान किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अलग क्रांति लाने का काम किया है। सभी छात्र-छात्राएं अपने शिक्षक से अपने भविष्य के लिए आशीर्वाद लेते हैं व अपने द्वारा बनाए गए गिफ्ट देते हैं।

   अच्छा शिक्षक   वह हैं जो जीवन पर्यन्त 
                          विधार्थी बना रहता है।
और इस प्रकिया में वे केबल किताबों से ही
नहीं अपितु विधार्थीयो से भी सीखता है।।
                             -डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Madhya Pradesh MP Vidhan Sabha Sachivalaya AG III, Steno Typist and Security Guard Recruitment Online Form 2022